फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA 2022 : NDA में जाने के बाद किस यूनिवर्सिटी से मिलती है ग्रेजुएशन की डिग्री और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद किस पोस्ट पर मिलती है नौकरी, जानें यहाँ

Wed, 08 Jun 2022 01:55 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

संघ लोक सेवा आयोग ने NDA/NA II 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
UPSC NDA 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश लेकर भारतीय सैन्यबलों में अफसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA/NA II 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया कीशुरुआत कर दी है। UPSC ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 18 मई 2022 से की है और अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। NDA/NA II 2022 के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचनाके मुताबिक इसके लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसीऔर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA/NA 2022 Free Champion Batch  की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतरबना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से मिलती है डिग्री :

NDA/NA II परीक्षा 2022 के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस परीक्षा में सफल होकर NDA में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की पहले 3 साल NDA में पढ़ाई और ट्रेनिंग होती है और फिर इन्हें एक साल की ट्रेनिंग के लिए IMA पुणे या अन्य संस्थाओं में भेज दिया जाता है। जब कैडेट्स NDA में अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं तो इन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की डिग्री (विंग के अनुसार बीए/बीएससी/बीएससी कंप्यूटर/बीटेक) दी जाती है।

किस पोस्ट पर मिलती है नौकरी :

NDA में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद उनके विंग के अनुसार तीनों सैन्यबलों में से किसी एक में अफसर के पद पर नियुक्त किया जाता है। कैडेट्स को पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनके विंग के अनुसार थल सेना में लेफ्टीनेंट, नौसेना में सब-लेफ्टीनेंट या वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पदों पर नियुक्त किया जाता है। इन पदों पर नियुक्त होने वाले कैडेट्स को दसवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक की सैलरी मिलती है। सैलरी के साथ इन्हें अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भीमिलते हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया :

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक 900 अंकों की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंको की होती है। इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होता है। इस पूरी चयन प्रक्रिया में सफल होने वालेअभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाता है। 

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें