फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA 2022: आवेदन प्रक्रिया हो गई है समाप्त, NDA में जाने के बाद अभ्यर्थियों को कितने साल करनी होती है पढ़ाई और उन्हें कहाँ से मिलती है ट्रेनिंग, जानें यहाँ

Thu, 09 Jun 2022 04:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को होना है। UPSC ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे थे।
 
विज्ञापन
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए साल में दो बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। UPSC ने हाल ही में 2022 में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली NDA/NA प्रवेश परीक्षाके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। आयोग ने NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे थे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 कोहोना है। इस बार NDA/NA प्रवेश परीक्षा के जरिये NDA के लिए 351 पुरुषों और 19 महिलाओं तथा NA के लिए 30 पुरुषों का चयन किया जाना है। अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस प्रवेश परीक्षा से जुडी सारी जानकारियां देख सकतेहैं। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकरअपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

कितने साल तक करनी होती है पढ़ाई :

इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) या नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश दिया जाता है। NDA में जाने वाले कैडेट्स को यहाँ पर 3 साल तक पढ़ाई करवाई जाती है और फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद आगे कीट्रेनिंग के लिए कैडेट्स को उनके विंग के अनुसार अलग अलग संस्थानों में भेज दिया जाता है। NDA में पहले ढाई साल तक तीनों विंग (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) के कैडेट्स के लिए ट्रेनिंग एक समान होती है। वहीं नौसेना अकादमी में जाने वाले अभ्यर्थियों को चार साल कीशैक्षणिक और फिजिकल ट्रेनिंग भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में दी जाती है।

NDA के बाद कैडेट्स को कहाँ मिलती है ट्रेनिंग :

NDA में तीन साल का वक्त पूरा होने के बाद आर्मी विंग के कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडेमी, देहरादून और नेवल कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला भेजा जाता है। जबकि एयर फोर्स (ग्राउंड ड्यूटी - नॉन टेकस्ट्रीम) के कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए एयर फोर्स एकेडेमी, हैदराबाद और एयर फोर्स (ग्राउंड ड्यूटी - टेक स्ट्रीम) के कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज, बेंगलुरु भेज दिया जाता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें