यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं नवल एकेडमी (NDA & NA Exam) भर्ती 1 2022 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। ये भर्ती कुल 400 पदों के लिए है जिसमें महिला कैंडिडेट्स के भी पद आरक्षित हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स और भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का मौका मिलता है। अनुमान है कि मई माह के अंत तक अभ्यर्थियों के लिए एसएसबी इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में आयोग की ओर से अभी कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को चाहिए कि वेसमय-समय पर यूपीएससी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉटकॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरासकते हैं।
अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की कहाँ होती है ट्रेनिंग
यूपीएससी की एनडीए एवं एनए 1 भर्ती 2022 के लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में अंतिम से सफल होने वाले उम्मीदवारों को एक वर्ष से अधिक समय की बेसिक ट्रेनिंग कराई जाएगी। इसमें से जो उम्मीदवार इंडियन आर्मी विंग में चयनित होंगे, उन्हें इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून और जो अभ्यर्थी एयरफोर्स विंग के लिय चयनित होंगे उन्हें एयरफोर्स एकेडमी, डूंडीगल हैदराबाद जाना पड़ेगा। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों का चयन नेवी के लिए होगा, उन्हें केरल में स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में भेजा जाता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदारअंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।