फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFCAT 2022: AFCAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया होने वाली है शुरू, इस नौकरी में मिलने वाली स्टाइपेंड और सैलरी के बारे में जानें यहाँ

Wed, 01 Dec 2021 04:03 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

एयरफोर्स ने AFCAT 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल ब्रांच में कई पदों पर भर्तियां कराई जाएंगी।
 
विज्ञापन
IAF AFCAT 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन एयर फोर्स के साथ जुड़कर काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल एयर फोर्स ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में परमानेंट कमीशन (PC) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के जरिये फ्लाइंग ब्रांच और टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल ब्रांच में कई पदों पर भर्तियां होंगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी और 30दिसंबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं,अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

किन पदों पर होनी है भर्ती :

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए फ्लाइंग ब्रांच में SSC के तहत 77 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जबकि, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) और ग्राउंट ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)निम्न पदों पर भर्त्तिया होंगी। 

विज्ञापन


ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) :
AE (L): PC- 19, SSC- 76 
AE (M): PC- 07, SSC- 27
ग्राउंट ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) : 
एडमिन: PC- 10, SSC- 41
Accts: PC- 4, SSC- 17, 
Lgs: PC- 8, SSC- 31

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

फ्लाइंग ब्रांच के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 जनवरी 2023 तक 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। DGCAके लाइसेंस धारी अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 2 साल की छूट दी जाएगी। वहीं, ग्राउंड ड्यूट के पदों पर 2 जनवरी 1997 से 1 जनवरी 2003के बीच जन्मे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यताओं तथा अन्य जरूरी योग्यताओं से संबंधित जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी :

वे अभ्यर्थी जो AFCAT की परीक्षा में उतीर्ण होते हैं,उन्हें निश्चित अवधि के लिए वायु सेना अकादमी में विशिष्ट प्रशिक्षण से गुजरना होता है। पूरी प्रशिक्षण अवधि के दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह (पे लेवल 10के प्रारंभिक वेतन के अनुसार) स्टाइपेंड के रूप में मिलता है। प्रशिक्षण की अवधि फ्लाइंग और टेक्निकल ब्रांच के लिए 74 हफ्ते तथा नॉन-टेक्निकल ब्रांच के लिए 52हफ्ते की होती है। इसके बाद कमीशन मिलने पर अभ्यर्थियों को 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें