भारतीय वायु सेना में नौकरी का सपना कौन नहीं देखता लेकिन ये साकार कुछ ही लोगों का हो पाता है। आज हम इस आर्टिकल में एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बाद वायु सेना का हिस्सा बनने का सपना देख रहीं महिलाएं भी उसमें अपनी सेवाएं दे पाएंगी। बता दें कि जल्द ही भारतीय वायुसेना, एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रहा है जिसमें 1 जून 2021 से सभी महिला/पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए इस लिंक
https://www.safalta.com/demo-registration के जरिए अभ्यर्थी फ्री काउंसलिंग के लिए भी खुद का निशुल्क पंजीकरण दर्ज कर सकते हैं।
ऑफिसर बनने का मिलता है मौका
आपको बता दें कि AFCAT एक ऑफिसर रैंक का एग्जाम होता है जिसे पास कर लेने के बाद उम्मीदवारों को शॉर्ट सर्विस कमीशन या परमानेंट कमीशन के आधार पर टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ में बतौर अधिकारी के रूप में अपनी सेवा देने का मौका मिलता है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) द्वारा आयोजित किए जाने वाले साक्षात्कार को पास करने के बाद होता है। इसके अलावा ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) श्रेणी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एग्जाम, साक्षात्कार के साथ-साथ इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (EKT) से भी होकर गुजरना होता है।
कैसे कर सकते हैं एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप AFCAT भर्ती में होने वाले कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप www.safalta.com के जरिए चलाए जा रहे स्पेशल AFCAT टारगेट बैच को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां आपको 120 घंटे से ज्यादा समय की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस, साथ ही एक्सपर्ट द्वारा तैयार किए गए 120 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स दिए जाएंगे जो आपकी तैयारी को बनाएंगे और भी मजबूत। इसके अलावा इस बैच में फ्री मॉक टेस्ट की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है तो देर किस बात की अभी इस लिंक
https://www.safalta.com/afcat-ii-target-batch-2021 पर क्लिक करें और अपने अपने एग्जाम की तैयारी शुरू करें।