फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFCAT 2026 Admit Card: एफकैट-2 का प्रवेश पत्र जारी, कैसे करें डाउनलोड? समझें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया

Wed, 05 Aug 2026 12:03 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AFCAT 2 2026 Admit Card: भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। छात्र भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट और फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AFCAT 2 2026 Admit Card: भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी एफकैट 2 का प्रवेश पत्र आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।  वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एडमिट कार्ड आज 5 अगस्त सुबह 11:00 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बिना किसी देरी के तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन


एफकैट एग्जाम कब है?

एफकैट-2 की लिखित परीक्षा 8 अगस्त, 2026 को देश भर में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनके कुल अंक 300 होंगे। प्रश्न सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी में मौखिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, तर्कशक्ति और सैन्य योग्यता से संबंधित होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

पासवर्ड भूल गए हैं?

अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो लॉगिन पेज पर दिए गए 'Forgot Password' विकल्प का उपयोग करके इसे रीसेट कर सकते हैं।

शुरुआती समय में सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट थोड़ी धीमी चल सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं, कुछ मिनट बाद दोबारा प्रयास करें।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना हॉल टिकट निकाल सकते हैं:
  • सबसे पहले एफकैट की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर ऊपर दिख रहे 'Candidate Login' टैब पर क्लिक करें और 'AFCAT 02/2026' का चुनाव करें।
  • अब अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन होते ही आपके डैशबोर्ड पर 'Download Admit Card' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए इसका एक रंगीन प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें