ऐसे होगा चयन
AFCAT 2 2025 के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, एएफएसबी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। एएफसीएटी का आयोजन फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं/एनसीसी स्पेशल एंट्री में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है।
फ्लाइंग ब्रांच लिए पात्रता मानदंड
फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों के पास 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 50% अंक और तीन वर्षीय स्नातक डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री।
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखा के लिए पात्रता मानदंड
एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) (एई (एल)) के लिए उम्मीदवारों के पास 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित में न्यूनतम 60% अंक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
एएफसीएटी आयु सीमा
- फ्लाइंग ब्रांच: आवेदक की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए और फ्लाइंग ब्रांच के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष है। DGCA (भारत) द्वारा जारी वैध और वर्तमान वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 26 वर्ष तक की छूट है।
- ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी) शाखाएं: ग्राउंड ड्यूटी के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 26 वर्ष है।
परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, एक एयर फोर्स सिलेक्शन फोर्स (AFSB) इंटरव्यू और एक मेडिकल परीक्षा शामिल है। AFCAT लिखित परीक्षा 300 अंकों की होती है। दो घंटे की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एंड मिलिट्री एप्टीट्यूट टेस्ट जैसे विभिन्न विषयों में पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न इंग्लिश में ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। साथ ही गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 550+ जीएसटी रुपये का शुल्क जमा करना होगा। एनसीसी एंट्री के लिए उम्मीदवारों को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।