किन पदों पर होगी भर्ती?
AFCAT 02/2026 के माध्यम से भारतीय वायु सेना विभिन्न शाखाओं में भर्ती करेगी। इनमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती निम्नलिखित प्रविष्टियों के लिए की जा रही है:
- फ्लाइंग ब्रांच
- ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)
- ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)
- NCC स्पेशल एंट्री
- GATE स्कोर एंट्री
कौन कर सकता है आवेदन?
भारतीय वायु सेना की इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीटेक (B.Tech) की डिग्री होना जरूरी है। वहीं, नॉन-टेक्निकल पदों के लिए किसी भी संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।
- स्नातक (Graduation)
- इंजीनियरिंग डिग्री
- स्नातकोत्तर डिग्री
- अन्य प्रोफेशनल योग्यता
कितनी आयु वाले भर सकते हैं फॉर्म?
फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
| विवरण |
आयु |
| आयु सीमा |
20 से 24 वर्ष |
| आयु की गणना |
1 जुलाई 2027 के अनुसार |
ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों पदों के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
| विवरण |
आयु |
| आयु सीमा |
20 से 26 वर्ष |
| आयु की गणना |
1 जुलाई 2027 के अनुसार |
कैसे होगा चयन?
सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और सैन्य संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) पदों के लिए GATE स्कोर भी जरूरी होता है। इसके अलावा NCC ‘C’ सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को फ्लाइंग ब्रांच में विशेष छूट मिलती है।
इसके बाद उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू देना होता है, जिसमें मानसिक क्षमता, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होते हैं। फ्लाइंग ब्रांच के लिए पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट भी लिया जाता है। सभी चरणों के बाद मेडिकल टेस्ट होता है और अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाता है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के लिए तय किया गया है।
| श्रेणी |
शुल्क |
| एफकैट उम्मीदवार |
550 रुपये + GST |
| एनसीसी स्पेशल एंट्री |
शुल्क मुक्त |
| गेट स्कोर एंट्री |
शुल्क मुक्त |
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले एफकैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें।
- संबंधित शाखा का चयन करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा कर उसकी प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।