कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) पांच जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है जो 26 जुलाई तक चलेगी। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उनके परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले जारी किया जा रहा है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें और परीक्षा की हर अपडेट पर नजर बनाएं रखें। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
पिछली भर्ती में यूपी का कितना गया था कटऑफ:
MTS भर्ती 2020 के लिए पांच अक्टूबर 2021 से दो नवंबर 2021 के बीच लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए देश भर में MTS के कुल 3,972 रिक्त पदों को भरा जाना था। MTS भर्ती 2020 के 18 से 25 साल की श्रेणी में यूपी राज्य के जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 81.47 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 77.77 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 73.29 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 63.82 मार्क्स गया था।
वर्तमान भर्ती में कितना जा सकता है कटऑफ:
सीटों की संख्या तथा इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की MTS भर्ती में यूपी के जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 82 से 87 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 75 से 80 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 65 से 70 मार्क्स के बीच रह सकता है।
इस बार कितने पदों पर होनी है भर्ती:
मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास है। दरअसल इस भर्ती के जरिये पहली बार MTS के साथ हवलदार के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के जरिए MTS के 3698 पदों और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी:
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।