श्रेणीवार आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्ग के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये शुल्क रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
इस पते पर भेजना होगा आवेदन
भरा हुआ आवेदन पत्र और सभी जरूरी दस्तावेज एक सीलबंद लिफाफे में भेजना होगा। लिफाफे पर आवेदित पद का नाम लिखना जरूरी है। यह आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से ही भेजा जाएगा। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 1 जून 2026, शाम 5:00 बजे है।
संयुक्त रजिस्ट्रार (विक्रय एवं प्रशासन), ABV-IIITM, मोरेना लिंक रोड, ग्वालियर - 474015, मध्य प्रदेश।
जरूरी जानकारी
अगर आवेदन की अंतिम तारीख के दिन छुट्टी होती है, तो आवेदन अगले काम वाले दिन तक स्वीकार किया जाएगा। भर्ती से जुड़ा कोई भी कानूनी मामला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के उच्च न्यायालय में ही सुलझाया जाएगा। चयन प्रक्रिया की जानकारी बाद में दी जाएगी। आवेदन केवल कागज (हार्ड कॉपी) में ही भेजना जरूरी है, ईमेल या ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें रद्द कर दिया जाएगा। इस बारे में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।