शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय की गई है। ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित क्षेत्र में चार वर्षीय फुल टाइम डिग्री या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
वहीं, आईटीआई अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एनसीवीटी से प्रमाणित सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। आईटीआई अप्रेंटिस को 9,000 रुपये प्रति माह, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12,000 रुपये प्रति माह, और ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह स्टाइपेंड एक वर्ष की ट्रेनिंग अवधि के दौरान प्रदान किया जाएगा, जिससे उम्मीदवारों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।
चयन प्रक्रिया
चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिस्ट को शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में सभी पात्र अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण (Medical Exam) होगा, जिसमें मेडिकल फिटनेस सुनिश्चित की जाएगी।
How to Apply: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले nats.education.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- सबसे पहले होमपेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन सब्मिट करें।
- प्राप्त लॉग इन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित फीस का भुगतान करें।
- अब आवेदन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।