कैसे होगा चयन?
चयन के लिए GATE स्कोर आवश्यक है। केवल वही उम्मीदवार जो GATE 2023 या संबंधित परीक्षा में सफल हुए हैं, आगे बढ़ेंगे। GATE 2024 और 2025 पास उम्मीदवारों को भी एएआई के पोर्टल पर आवेदन पंजीकृत कराने के बाद चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD), एएआई में एक वर्ष का सफलतापूर्वक प्रशिक्षु प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षु, और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एएआई (AAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरें, जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता आदि।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, और शैक्षिक प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- सभी विवरणों की जांच कर आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।