फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएआई: 21 से 26 अक्तूबर तक होगी मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती की परीक्षा, देखें पदवार पूरा शेड्यूल

Wed, 23 Sep 2026 02:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AAI Exam Date 2026 Out: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 21 और 26 अक्तूबर 2026 को होगी। 389 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर को पूरी हो चुकी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AAI Exam Date 2026 Out: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा 2026 की तारीखें जारी कर दी हैं। परीक्षा कार्यक्रम 23 सितंबर 2026 को जारी किया गया। एएआई की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 21 अक्तूबर से 26 अक्तूबर 2026 के बीच आयोजित होगी।

विज्ञापन


हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा की तारीख अलग रखी गई है। अभ्यर्थियों को अपने पद और पद कोड के अनुसार परीक्षा की तारीख देखनी होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 389 पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 को समाप्त हो चुकी है।

विज्ञापन

जूनियर एग्जीक्यूटिव की परीक्षा किस तारीख को होगी?

जूनियर एग्जीक्यूटिव के अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा 21 और 26 अक्तूबर 2026 को होगी।
 
पद कोड पद का नाम परीक्षा तारीख
12 जूनियर एग्जीक्यूटिव (वित्त) 21 अक्तूबर 2026
15 जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कार्टोग्राफी) 21 अक्तूबर 2026
13 जूनियर एग्जीक्यूटिव (कानून) 26 अक्तूबर 2026
14 जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) 26 अक्तूबर 2026

इस भर्ती में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 129 पद हैं। इनमें वित्त, कानून, ऑपरेशंस और सर्वे एंड कार्टोग्राफी के पद शामिल हैं।
 

मैनेजर पदों की परीक्षा कब होगी?

मैनेजर के कुल 260 पदों पर भर्ती की जानी है। मैनेजर के विभिन्न पदों के लिए भी परीक्षा दो तारीखों में आयोजित की जाएगी।
  • 21 अक्तूबर 2026 को विद्युत इंजीनियरिंग, वित्त, वास्तुकला, कानून, अग्निशमन सेवा, वाणिज्यिक और कॉरपोरेट संचार से जुड़े मैनेजर पदों की परीक्षा होगी।
  • 6 अक्तूबर 2026 को सिविल इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, ऑपरेशंस और कॉरपोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज से जुड़े मैनेजर पदों की परीक्षा होगी।
पद कोड पद का नाम परीक्षा तारीख
02 मैनेजर (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) 21 अक्तूबर 2026
03 मैनेजर (वित्त) 21 अक्तूबर 2026
05 मैनेजर (वास्तुकला) 21 अक्तूबर 2026
06 मैनेजर (कानून) 21 अक्तूबर 2026
07 मैनेजर (अग्निशमन सेवा) 21 अक्तूबर 2026
09 मैनेजर (वाणिज्यिक) 21 अक्तूबर 2026
11 मैनेजर (कॉरपोरेट संचार) 21 अक्तूबर 2026
01 मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल) 26 अक्तूबर 2026
04 मैनेजर (सूचना प्रौद्योगिकी) 26 अक्तूबर 2026
08 मैनेजर (ऑपरेशंस) 26 अक्तूबर 2026
10 मैनेजर (कॉरपोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज) 26 अक्तूबर 2026
विज्ञापन

कब जारी होगा प्रवेश पत्र?

  • एएआई परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा। 
  • परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे एएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
  • प्रवेश पत्र में परीक्षा की तारीख, पाली, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसी जरूरी जानकारी दी जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना होगा।
  • किसी तरह की गलती होने पर उसे तुरंत भर्ती प्राधिकरण के संज्ञान में लाना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की मुद्रित प्रति लेकर जानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें