BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राथमिक विद्यालयों में हेड टीचर के पदों नियुक्ति के लिए आयोजित भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। ताजा नोटिस के अनुसार, 37,943 पदों के लिए कुल 36,947 उम्मीदवारों को अनुशंसित किया गया था। इनमें से कुल 35,334 को नियुक्ति के लिए उपयुक्त पाया गया है।
आयोग ने बताया है कि 35,334 में से कुल 32,672 अभ्यर्थियों को उनकी पसंद का जिला आवंटित किया गया है। बीपीएससी ने 36,947 अभ्यर्थियों की अनुशंसा में चार चरणों में काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। काउंसलिंग में कुल 35,334 अभ्यर्थियों के सभी कागजात सही पाए गए। इनमें से कुल 32,688 अभ्यर्थियों को उनके विकल्प (प्रथम, द्वितीय और तृतीय) के अनुरुप जिला आवंटित किया गया है। कुल 2,662 अभ्यर्थियों को रैंडम प्रक्रिया के माध्यम से जिले का आवंटन हुआ।
जिलेवार आवंटन सूची का विवरण यहां देखें...