लंबे समय बाद रेलवे ने अब ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए हेल्पर इलेक्ट्रिक, हेल्पर पावर, हेल्पर ट्रेन लाइटिंग , हेल्पर टीआरडी, हेल्पर टीआरएस, हेल्पर ब्रिज, हेल्पर वर्कर्स, हेल्पर सिगनल, हेल्पर टेलिकम्यूनिकेशन, ट्रैक मेंटेनर, पोर्टर, सहायक प्वाइंट्स मैन आदि पदों पर पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अधिकांश पदों में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास एवं आईटीआई मांगी गई है। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि अप्रैल में निर्धारित की जाएगी। उपरोक्त पदों पर 18 से 31 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा में मैरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थी ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। आरआरबी की वेबसाइट पर परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
आरआरबी द्वारा जोनल वार रिक्तियों की संख्या-
बोर्ड का नाम जोनल रेलवे कुल पदों की संख्या
अहमदाबाद पश्चिम रेलवे 6087
इलाहाबाद उत्तर मध्य रेलवे 4762
अजमेर उत्तर पश्चिम रेलवे 4755
बंगलूरू दक्षिण पश्चिम रेलवे 2293
भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे 3522
भुवनेश्वर पूर्व तटीय रेलवे 1532
बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 1159
चंडीगढ़ उत्तर रेलवे 7832
चेन्नई दक्षिण रेलवे 2979
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे 3388
गुवाहाटी उत्तर सीमांत रेलवे 2577
कोलकाता पूर्व रेलवे 2367
मुंबई मध्य रेलवे 4625
पटना पूर्व मध्य रेलवे 5981
रांची दक्षिण पूर्व रेलवे 2525
सिकंदराबाद दक्षिण मध्य रेलवे 6523