फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 470 पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। पदों की कुल संख्या 470 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इन पदों की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री रखी गई है। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। विज्ञापित पदों के लिए 9300 से 34,800 रुपये (ग्रेड पे 4200 रुपये) प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी, 2015 से प्रारंभ है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

विज्ञापित पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2015 है। विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में सम्मिलित किया जायेगा।

अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के योग के आधार पर होगा। आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए व आरक्षित वर्ग को 40 रुपए चालान के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अथवा पंजाब नेशनल बैंक में 24 फरवरी, 2015 तक जमा करना होगा।

किसी अन्य माध्यम से या बिना आवेदन शुल्क के किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करके अभ्यर्थी अपने पास आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें