फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बीपीएससी की जिन भर्तियों का परिणाम जारी नहीं हुआ, उनमें भी मिलेगा महिलाओं को 35% आरक्षण, नोटिस जारी

Thu, 10 Jul 2025 08:33 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा है कि आयोग की जिन भर्तियों का परीक्षाफल अभी तक जारी नहीं हुआ, उनमें भी महिला अभ्यर्थियों को 35% आरक्षण का प्रस्ताव लागू होगा। नोटिस नीचे देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC: मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में सभी सरकारी सेवाओं में हर स्तर पर महिला अभ्यर्थियों को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में आयोग ने कहा है कि उसकी कुछ भर्तियों पर यह निर्णय तत्काल रूप से लागू होगा।

विज्ञापन


बीपीएसई की ओर से कहा गया है कि जिन भर्तियों का परीक्षाफल अभी तक घोषित नहीं किया गया है, उनपर भी यह निर्णय लागू माना जाएगा। नोटिस में लिखा है, "सूचित किया जाता है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन/जिन विज्ञापनों में परीक्षाफल प्रकाशित किया जाना शेष है ऐसे सभी मामलो में यह संकल्प तत्काल प्रभाव से लागू माना जायेगा।"

नोटिस में आगे लिखा है, "उक्त प्रावधान आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर भी उपलब्ध है।"


विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 43 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मंगलवार को कैबिनेट ने 43 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इसमें एक अहम प्रस्ताव बिहार के युवाओं के लिए भी है। जिस पर सीएम नीतीश कुमार ने अपनी स्वीकृति दे दी है। यानी अब बिहार में युवा आयोग का गठन किया जाएगा। सीएम नीतीश ने इसका खुद ही एलान किया। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के एक और महत्वपूर्व प्रस्ताव पर सीएम नीतीश कुमार ने मुहर लगा दी। 

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना संबल अंतर्गत राज्य के पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं सामान्य वर्ग के पुरुष दिव्यांग अभ्यर्थियों को राज्य के सदृश्य सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कोई आर्थिक सहयोग देय नहीं होगा। बिहार सरकार की ओर से बताया गया कि प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए पचास हजार और एक लाख रुपये की राशि दिव्यांगजनों दी जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें