फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास की बंपर भर्ती, 9 हजार से 34 हजार रुपए सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग के 299 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें प्रोफेशनल असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, सोशल वर्कर, सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट, असिस्टेंट, जूनियर लाइब्रेरी व इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, डिस्पैच राइडर, व एमटीएस-लाइब्रेरी के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए 12वीं पास व अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट तथा हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग की गति का होना आवश्यक है।

विज्ञापित पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 से लेकर 34,800 रुपये तक का प्रावधान है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

विज्ञापित पदों के लिए सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये के आवेदन शुल्क का प्रावधान किया गया है। यह शुल्क केवल डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य है।

आवेदक को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दिए हुए निर्देशों के अनुसार सावधानी पूर्वक आवेदन करना होगा उसके बाद ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूरी दस्तावेजों के साथ 'रजिस्ट्रॉर दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली-110007' पर भेजें। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र तथा किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.du.ac.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें