स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, देहरादून (उत्तराखंड) में 259 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी श्रेणी-प्रथम के 84 पद व कार्यालय सहायक (क्लर्क/ ऑफिस असिस्टेंट) के 175 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।
इसके अलावा आवेदकों को आईबीपीएस द्वारा माह सितंबर-अक्तूबर 2014 में आयोजित की गई आरआरबी कॉमन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा 'हिंदी' का ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये व कार्यालय सहायक के लिए 7,200 से 19,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।