उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आयोग ने नई भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोई बड़ी बाधा नहीं आई तो अगले महीने नोटिफिकेशन हो जाएगा। इस भर्ती के तहत तकरीबन ढाई हजार शिक्षकों की भर्ती होनी है। आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है।
रिजल्ट का इंतजार है। इसी क्रम में आयोग की ओर से प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कालेजों में शिक्षक के तकरीबन ढाई हजार पदों के लिए नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन मांगा जाना है। शासन ने पूर्व में विज्ञापित भर्ती संख्या 44 और 45 को निरस्त कर दिया है। इनके लिए आवेदन भी लिए जा चुके थे, लेकिन विवादों को देखते हुए इसे निरस्त करने का निर्णय लिया गया।