फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCI 18th Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया बीसीआई 18वीं परीक्षा का संशोधित शेड्यूल, यहां देखें

Mon, 28 Nov 2022 04:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

BCI 18th Qualifying Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने विदेशी कानून की डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए योग्यता परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। 
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BCI 18th Qualifying Exam: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने विदेशी कानून की डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए योग्यता परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक फॉरेन लॉ डिग्री धारकों के लिए बीसीआई 18वीं की परीक्षा 19 से 24 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने योग्यता परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम की भी घोषणा की है। विदेशी कानून की डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए बीसीआई योग्यता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आगे की परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

बीसीआई 18वीं परीक्षा में छह पेपर

विदेशी कानून की डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए बीसीआई 18वीं परीक्षा में छह पेपर होंगे।  संविधान (Constitution of India), अनुबंध कानून और परक्राम्य लिखत अधिनियम (Contract Law and Negotiable Instruments Act), कंपनी कानून (Company Law), नागरिक प्रक्रिया संहिता और सीमा अधिनियम (Civil Procedure Code and Limitation Act), आपराधिक प्रक्रिपरीक्षा के लिए पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

BCI Law Degree Exam परीक्षा शेड्यूल

 
  पेपर                                                  तारीख और समय
संविधान (Constitution of India) सोमवार 19 दिसंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक।
अनुबंध कानून और परक्राम्य लिखत अधिनियम (Contract Law & Negotiable Instruments Act)
 
मंगलवार, 20 दिसंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक
कंपनी लॉ बुधवार, 21 दिसंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक
 
सिविल प्रक्रिया संहिता और सीमा अधिनियम।(Civil Procedure Code and Limitation Act.)
गुरुवार 22 दिसंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक
आपराधिक प्रक्रिया संहिता (Criminal Procedure Code) शुक्रवार 23 दिसबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक
 
भारतीय कानूनी पेशे और आचार संहिता 
(The Indian Legal Profession and Code of Ethics.)
शनिवार 24 दिसंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक

 
विज्ञापन

परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें