इंडियन नेवी में शामिल होने वाले युवाओं के पास शानदार मौका है। इनदिनों भारतीय नौसेना के अंडमान निकोबार मुख्यलाय की ओर से ट्रेडमैन मेट के सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकाली गईहै। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करके नेवी में भर्ती होने का सपना पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगी। पात्रताकी जांच कर कैंडिडेट्स जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना के अंडमान निकोबार कमांड की आधिकारिकवेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों का घर बैठे रिवीजन कर सकते हैं।
योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से दसवीं कर रखा हो। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से आईटीआई का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
वेतन
भारतीय नौसेना के अंडमान निकोबार मुख्यलाय की ओर से ट्रेडमैन मेट के सैकड़ों पदों पर कराई जाने वाली भर्ती की चयन प्रक्रिया में अंतिम रूप से सफल पाए गए उम्मीदवारों की मेरिट तैयारकी जाएगी। जिसके आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को पे-लेवल -1 के तहत 18000 रुपए से लेकर 56900 रुपए तक दिए जाएंगे। इसकेअतिरिक्त कई अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।