हालांकि जैसे-जैसे आप कॅरिअर में आगे बढ़ते हैं, आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप कम दिशा-निर्देश के साथ बेहतर निर्णय लें और अपने आस-पास की अस्पष्टता को समझें। आप स्पष्ट फीडबैक को कार्रवाई योग्य बनाने में जितने बेहतर होंगे, उतने ही प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम भी होंगे।
बेहतर सवाल पूछें
यदि आप अपने लीडर का दृष्टिकोण जानना चाहते हैं, तो आप स्वाभाविक रूप से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पूछ सकते हैं-जैसे क्या आपके पास कोई प्रतिक्रिया है? आपने क्या सोचा? मैं क्या एक चीज अलग कर सकता था? या किसी सवाल का अधिक सटीक तरीके से जवाब कैसे दे सकता था? ऐसे प्रश्न करके आप अपने बॉस का मन पढ़ सकते हैं और सकारात्मक फीडबैक प्राप्त कर सकते हैं।
फीडबैक को लक्ष्य से जोड़ें
जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य को अपने बॉस के फीडबैक से जोड़ते हुए उन्हें ई-मेल करें कि इस तिमाही मेरा लक्ष्य नई प्रोजेक्ट पर कार्य करना है, और उनसे पूछें कि आपको अभी कंपनी या हमारे सहकर्मियों में क्या सबसे अच्छा और जरूरी काम दिखाई दे रहा है? इससे यह पता चलता है कि आप अपने पेशेवर विकास को गंभीरता से ले रहे हैं और अपने बॉस से न केवल प्रोत्साहन की, बल्कि सार्थक मार्गदर्शन की भी अपेक्षा रखते हैं।
विकल्प प्रस्तुत करें
यदि आप किसी विषय पर अपने बॉस से जल्द ही फीडबैक प्राप्त करने की उम्मीद रखते हैं, तो उनके सामने उस विषय पर दो स्पष्ट विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं, जैसे कि क्या मैं स्वतंत्र रूप से इस विषय पर बातचीत कर सकता हूं या अंतिम निर्णय पर पहुंचने के लिए आपकी प्रतीक्षा करूं? क्या मुझे टीम के सदस्यों को सलाह देनी चाहिए या बड़ी और चुनौतीपूर्ण वाली परियोजनाओं पर काम करना चाहिए?
स्पष्ट बात करें
कभी-कभी बॉस को यह एहसास नहीं होता कि उनकी संचार शैली आपके लिए काम नहीं कर रही है। इसलिए उन्हें अपनी प्राथमिकता बताएं और उनसे अपनी बात को उदाहरण देकर स्पष्ट करने के लिए अनुरोध करें