FSSAI Recruitment 2026: कितने पद भरे जाएंगे?
इस भर्ती अभियान के तहत जॉइंट डायरेक्टर, मैनेजर (आईटी) और जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 15 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
| पद का नाम |
रिक्तियां |
| जॉइंट डायरेक्टर |
3 |
| मैनेजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) |
2 |
| जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II |
10 |
कौन कर सकता है आवेदन?
जॉइंट डायरेक्टर पद के लिए योग्यता
इस पद के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश, सरकारी विश्वविद्यालय, मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान, सार्वजनिक उपक्रम, वैधानिक निकाय या स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा MBA, विधि, फूड टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पब्लिक हेल्थ, लाइफ साइंस, वेटरनरी साइंस, कृषि या संबंधित विषयों में योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी विस्तृत अधिसूचना के अनुसार पात्र हो सकते हैं।
मैनेजर (आईटी) पद के लिए योग्यता
आवेदक के पास बीटेक, एमटेक, एमसीए या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अधिसूचना में निर्धारित सेवा संबंधी शर्तों को भी पूरा करना होगा।
जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-II पद के लिए योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कार्यालयी कार्य, डायरी एवं डिस्पैच प्रबंधन तथा कंप्यूटर टाइपिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिल सकती है।
आयु सीमा क्या है?
प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि यानी 26 जून 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया और कार्यकाल
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति या विदेशी सेवा (Foreign Service) की शर्तों पर की जाएगी। पद के अनुसार प्रारंभिक कार्यकाल एक, दो या तीन वर्ष का हो सकता है। आवश्यकता और सरकारी दिशा-निर्देशों के आधार पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले
विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और यह सुनिश्चित कर लें कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। आवेदन FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध "Jobs@FSSAI (Careers)" सेक्शन के माध्यम से किया जा सकता है।