फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Finance Ministry Jobs: मंत्रालय में यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, 1.50 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

Wed, 24 Dec 2025 04:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Finance Ministry Recruitment 2025: वित्त मंत्रालय ने यंग प्रोफेशनल, कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 27 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 70 हजार से 1.50 लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी।
 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Finance Ministry Recruitment 2025: वित्त मंत्रालय ने यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल mofapp.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। आवेदन विंडो 27 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी।

भारत सरकार के प्रमुख मंत्रालयों में वित्त मंत्रालय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। देश की आर्थिक नीतियां, बजट से जुड़े फैसले और वित्तीय सुधारों से संबंधित बड़े निर्णय इसी मंत्रालय के तहत लिए जाते हैं। ऐसे में यहां काम करने का अवसर न केवल एक स्थिर और सम्मानजनक करियर देता है, बल्कि युवाओं को देश की आर्थिक व्यवस्था से सीधे जुड़ने का मौका भी प्रदान करता है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

इस भर्ती अभियान के तहत वित्त मंत्रालय में कुल चार अलग-अलग श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। इनमें यंग प्रोफेशनल, कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट और स्पेशल असाइनमेंट कंसल्टेंट शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, आईटी, कंप्यूटर साइंस में डिग्री या फिर MBA (Finance) / LLM होना जरूरी है।

इसके अलावा पद के अनुसार 1 साल से लेकर 9 साल तक का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। योग्यता और अनुभव से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में जाकर देख सकते हैं।

पदों का विवरण, उम्र सीमा और वेतन

पद का नाम अनुभव अधिकतम आयु मासिक वेतन
यंग प्रोफेशनल 1 वर्ष या अधिक 30 वर्ष 70,000 रुपये
कंसल्टेंट 3 से 5 वर्ष 35 वर्ष 1,00,000 रुपये
सीनियर कंसल्टेंट 5 से 9 वर्ष 40 वर्ष 1,20,000 रुपये
स्पेशल असाइनमेंट कंसल्टेंट 9 वर्ष या अधिक 45 वर्ष 1,50,000 रुपये
विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया

वित्त मंत्रालय की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले अभ्यर्थी को mofapp.nic.in पोर्टल पर जाकर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां नाम, सक्रिय मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड बनाया जाएगा।
  • इसके बाद लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें पोस्ट अप्लाइड, शैक्षणिक योग्यता, प्रोफेशनल अनुभव और अन्य जरूरी जानकारियां कुल पांच सेक्शन में भरनी होंगी।
  • फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपना पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित साइज में स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
  • सभी विवरण सही से भरने के बाद फॉर्म का प्रीव्यू जरूर जांच लें। संतुष्ट होने पर फाइनल सब्मिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

इस भर्ती से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें