फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO Assistant Recruitment: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में नौकरी का मौका, 280 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
1 of 5
job
EPFO Assistant Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने कमर्चारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 280 पदों पर भर्ती होनी है। पे-स्केल 7 होगा। इच्छुक उम्मीदवार रीजन वाइज पदों की सारिणी देखकर आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Job
इसके लिए भर्ती परीक्षा ली जाएगी, जो दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। इन पदों पर सातवें वेतनमान के अनुसार 44,900 रुपए सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट और अन्य भत्ते अलग से नियमानुसार दिए जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन मोड पर होगी। महत्वपूर्ण तिथियों और आवश्यक योग्यता को ध्यान में रखकर आवेदन करें।
विज्ञापन

3 of 5
EPFO भर्ती के लिए ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू - 30 मई 2019
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 25 जून 2019
कॉल लेटर्स डाउनलोड करने की तिथि - 20 से 30 जुलाई 2019 तक
प्रारंभिक परीक्षा (फेज-1) - 30 और 31 जुलाई 2019

मुख्य परीक्षा (फेज-2) के लिए प्रारंभिक परीक्षा (फेज-1) के परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों को कॉल लेटर्स भेजे जाएंगे। 

4 of 5
ये योग्यताएं जरूरी
 
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। 
- 25 जून तक जिस अभ्यर्थी का संबंधित विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम जारी नहीं होगा, वह इस भर्ती के लिए योग्य नहीं होगा। 
- आवेदक की उम्र 25 जून 2019 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। एससी-एसटी/ओबीसी और अन्य आरक्षित पदों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस वर्ग के लिए हैं कितने पद

वर्ग    पदों की संख्या

सामान्य वर्ग - 113 
ईडब्ल्यूएस - 28 
एससी - 42
एसटी - 21
ओबीसी-एनसीएल - 76
विशेष योग्यजनों की विभिन्न कैटेगरी के लिए भी पद आरक्षित रखे गए हैं। 

EPFO में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें। www.epfindia.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें