नौकरी चाहने वालों की संख्या में कमी नहीं है। बता दें कि 27 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दिल्ली रोड पर मिशन सुनहरा कल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 20 से 40 कंपनियां शामिल होंगी।सहायक निदेशक सेवायोजन शिव ललित सिंह ने बताया कि 27 फरवरी 2020 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दिल्ली रोड, सहारनपुर के परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सहारनपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन व आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल सहारनपुर के संयुक्त प्रयासों से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 20 से 40 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि नौकरी की तलाश कर रहे इच्छुक पुरुष/महिला अभ्यर्थी जो कम से कम 10वीं, 12वीं, स्नातक, पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इत्यादि पास हो उनकी आयु 18 से 35 वर्ष की हो तो 27 फरवरी को वे सुबह 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दिल्ली रोड, सहारनपुर के परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
ऐसे बन सकते हैं मेले का हिस्सा...