फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Rojgar Mela 2026: डीयू में 20 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, छात्रों को मिल सकता है 3.5 से आठ लाख तक का पैकेज

Tue, 24 Feb 2026 11:34 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो

सार

DU Rojgar Mela 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में 20 मार्च को यूजी और पीजी छात्रों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब मेले में शामिल होने वाली कंपनियां 3.5 लाख से 8 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज की पेशकश कर सकती हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Rojgar Mela 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी-पीजी छात्रों के लिए अगले माह जॉब प्राप्त करने के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत 20 मार्च को जॉब व इंटर्नशिप फेयर आयोजित करने जा रहा है।

विज्ञापन


बहु-उद्देश्यीय सभागार में आयोजित होने वाले इस मेले में 60 से अधिक कई छोटी-बड़ी कंपनियों के कैंपस पहुंचने की उम्मीद है। कंपनियों के इस मेले में आने के लिए 28 फरवरी तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। डीयू की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) अधिकारी के अनुसार जॉब व इंटर्नशिप मेले में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों को इंटर्नशिप और अंतिम वर्ष के छात्रों को नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

सेल का प्रयास है कि हर बार की तरह इस बार भी अधिक से अधिक कंपनियां जॉब ऑफर के साथ कैंपस पहुंचे। बीते साल इस मेले में 65 से अधिक कंपनियां कैंपस पहुंची थी। जॉब मेले में जॉब ऑफर लेकर आने वाली कंपनियां वार्षिक पैकेज के रूप में औसत 3.5 लाख रुपये से लेकर आठ लाख रुपये तक की पेशकश कर सकती है। जबकि इंटर्नशिप के लिए सप्ताह में आठ से दस घंटे काम करने के लिए न्यूनतम पांच हजार रुपये तक की पेशकश हो सकती है। प्रशासन उम्मीद कर रहा कि डीयू के छात्रों की काबलियत को देखते हुए उन्हें 10 लाख बार्षिक से भी अधिक के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें