फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी: सहायक प्रोफेसर के 219 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू, कितना मिलेगा वेतन?

Fri, 23 Oct 2026 10:29 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 219 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली है। भर्ती के लिए आवेदन 23 अक्तूबर 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। योग्य उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के बारे में पूरी जानकारी पढ़ें...
 
विज्ञापन
DTU Assistant Professor Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 04/2026 जारी किया है। भर्ती में इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंस, मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज, डिजाइन और अन्य विषयों के पद शामिल हैं। कुल 219 रिक्तियां भरी जानी हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन और लागू शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन और आधिकारिक सूचना के लिए डीटीयू की वेबसाइट dtu.ac.in पर जाएं।

DTU Assistant Professor Vacancy 2026: भर्ती की मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
संस्थान दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)
पद का नाम असिस्टेंट प्रोफेसर
कुल रिक्तियां 219
विज्ञापन संख्या 04/2026
विषय/डिसिप्लिन 24
आवेदन शुरू 23 अक्तूबर 2026, सुबह 11 बजे
अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे
आयु सीमा अधिकतम आयु सीमा नहीं
आवेदन शुल्क ₹1,000 से ₹2,000; पात्र PwBD उम्मीदवारों को छूट
चयन प्रक्रिया शैक्षणिक स्क्रीनिंग, दस्तावेज व अंक सत्यापन, प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
नौकरी का स्थान दिल्ली
आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in

 

DTU Assistant Professor Vacancy 2026: विषयवार पदों का विवरण

डीटीयू की ओर से 24 विषयों में 219 पदों पर भर्ती की जाएगी। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में सबसे अधिक 36 पद हैं। सिविल इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में 20-20 पद निर्धारित हैं।

 

विषय पद
Applied Chemistry 4
Chemical Engineering 4
Applied Mathematics 11
Mathematics & Computing 2
Applied Physics 15
Engineering Physics 11
Automobile Engineering 12
Civil Engineering 20
Management (DSM) 10
Electronics & Communication Engineering 4
Electrical Engineering 8
Environmental Science & Engineering 6
Humanities (Economics) 5
Humanities (English) 3
Production Engineering 20
Mechanical Engineering 18
Information Technology 9
Software Engineering 3
Computer Science & Engineering 36
Economics (USME) 1
Design 3
Biotechnology 6
Geospatial Science 2
Geospatial Technology 6
कुल पद 219

 

DTU Assistant Professor Eligibility 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय और डीटीयू के निर्धारित भर्ती नियमों पर निर्भर करेगी। इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंस, मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज और अन्य विषयों के लिए योग्यता, विशेषज्ञता तथा अनुभव की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं।

DTU Assistant Professor Salary 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?

असिस्टेंट प्रोफेसर का वेतन संबंधित विषय के भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित होगा। DTU के कुछ विषयों के भर्ती नियमों में पे लेवल 10 और ₹57,700 शुरुआती वेतन मिलता है।

DTU Recruitment 2026 Application Fee: आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य (UR) ₹2,000
OBC ₹2,000
EWS ₹1,000*
SC ₹1,000*
ST ₹1,000*
PwBD शुल्क से छूट

 

DTU Assistant Professor Selection Process 2026: कैसे होगा चयन?

भर्ती में चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक रिकॉर्ड, अनुभव, शोध उपलब्धियों, शिक्षण क्षमता और संबंधित विषय के ज्ञान का आकलन किया जा सकता है।

विज्ञापन

चयन के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं:

  1. निर्धारित 100 अंकों के मानदंड के आधार पर प्रारंभिक शैक्षणिक स्क्रीनिंग।
  2. विचार क्षेत्र (Consideration Zone) में आने वाले उम्मीदवारों की अनंतिम सूची जारी करना।
  3. संबंधित उम्मीदवारों से आवश्यक दस्तावेज जमा कराना और उनकी जांच।
  4. पात्रता और स्क्रीनिंग अंकों के आधार पर अनंतिम शॉर्टलिस्टिंग।
  5. दस्तावेजों और अंकों का सत्यापन।
  6. शिक्षण योग्यता एवं क्षमता से संबंधित प्रेजेंटेशन।
  7. विषय ज्ञान का आकलन और इंटरव्यू।

DTU Assistant Professor Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • DTU की आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाएं।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के विज्ञापन संख्या 04/2026 को खोलें।
  • विस्तृत नोटिफिकेशन और अपने विषय के भर्ती नियमों को ध्यान से पढ़ें।
  • वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण भरें।
  • अपना विषय और लागू आरक्षण श्रेणी चुनें।
  • निर्देशों के अनुसार फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरी गई सभी जानकारियां जांचकर आवेदन सबमिट करें और उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें