शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ बीई/बीटेक या एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास वैध गेट स्कोर (2024, 2025 या 2026) होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, निर्धारित अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना भी जरूरी होगा।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 37,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
इंटरव्यू और परीक्षा की तारीख
वीआरडीई की ओर से वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 4 मई से 7 मई 2026 के बीच किया जाएगा। यह प्रक्रिया महाराष्ट्र के 'वीआरडीई, वाहननगर पीओ, अहिल्यानगर 414006' केंद्र पर आयोजित होगी।
इंटरव्यू वाले दिन ही लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा, जिसके बाद 11:30 बजे से इंटरव्यू शुरू होगा। उम्मीदवारों को समय पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले डीआरडीओ वीआरडीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज से संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर आवेदन भेज दें।
इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को डीआरडीओ जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का अवसर मिलेगा, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना चाहिए।