6 महीने की होगी इंटर्नशिप, 30000 मिलेगा कुल स्टाइपेंड
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से होगी और इसका समापन 31 दिसंबर 2026 को होगा। चयनित छात्रों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और उम्मीदवारों को आवेदन ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।
किन छात्रों को मिलेगा आवेदन का मौका?
इस इंटर्नशिप के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
UG उम्मीदवारों के लिए:
- अभ्यर्थी B.E./B.Tech के चौथे वर्ष (7वें या 8वें सेमेस्टर) में अध्ययनरत होना चाहिए।
PG उम्मीदवारों के लिए:
- अभ्यर्थी M.E./M.Tech या M.Sc के दूसरे वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
- अभ्यर्थी AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित (Full-Time) पाठ्यक्रम कर रहा हो।
न्यूनतम अंक कितने चाहिए?
इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना अनिवार्य है। गौरतलब है कि जिन छात्रों ने किसी भी सेमेस्टर में बैक या फेल किया है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
NOC भी होगा जरूरी
उम्मीदवारों को अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष (HOD) या ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) से नो-ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त करना होगा। इसमें यह उल्लेख होना चाहिए कि छात्र को इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए संस्थान से अनुमति प्रदान की गई है।
चयन कैसे होगा?
चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा:
- न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA अनिवार्य होगा।
- उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग CGPA के आधार पर की जाएगी।
- आवश्यकता पड़ने पर इंटरव्यू या इंटरैक्शन राउंड आयोजित किया जा सकता है।
- सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
- चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।
कितनी मिलेगी राशि?
चयनित छात्रों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि दो समान किस्तों में 15,000-15,000 रुपये के रूप में प्रदान की जाएगी।