पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
इंटर्नशिप के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनका शैक्षणिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट हो और जो वर्तमान में अपने कोर्स के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हों।
स्नातक (UG) श्रेणी
- बी.टेक (B.Tech) के 7वें और 8वें सेमेस्टर के छात्र आवेदन के पात्र हैं।
स्नातकोत्तर (PG) श्रेणी
- एम.टेक (M.Tech) या एम.एससी (M.Sc) के द्वितीय वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना अनिवार्य है।
कितनी उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन?
- आवेदक की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आधिकारिक अधिसूचना में आयु सीमा में किसी विशेष छूट का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है।
किन विषयों के छात्र कर सकते हैं आवेदन?
स्नातक स्तर (UG)
निम्नलिखित विषयों के छात्र आवेदन कर सकते हैं:
- कंप्यूटर साइंस (CSE, AI, ML, साइबर सिक्योरिटी)
- इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE, EIE)
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- मटेरियल एवं केमिकल इंजीनियरिंग
- एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
- सेफ्टी इंजीनियरिंग
स्नातकोत्तर स्तर (PG)
पीजी स्तर पर कुल 16 विषय शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- कंप्यूटर साइंस
- इलेक्ट्रॉनिक्स
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- पावर इंजीनियरिंग
- फिजिक्स
- केमिस्ट्री
- वीएलएसआई (VLSI)
- रडार टेक्नोलॉजी
- रोबोटिक्स
- लेजर टेक्नोलॉजी
मिलेगा 5,000 रुपये प्रतिमाह वजीफा
चयनित छात्रों को 5,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इंटर्नशिप की अवधि के दौरान कुल मिलाकर 30,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि दो किस्तों में जारी की जाएगी। पहली किस्त तीन महीने पूरे होने के बाद और दूसरी किस्त इंटर्नशिप समाप्त होने पर दी जाएगी।
आवेदन शुल्क नहीं देना होगा
आधिकारिक नोटिफिकेशन में किसी भी प्रकार की आवेदन फीस का उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
हालांकि, चयनित छात्रों को रहने और खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इंटर्नशिप की न्यूनतम अवधि छह महीने होगी। साथ ही हर महीने कम से कम 15 दिन लैब में उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
DRDO RCI Hyderabad Paid Internship 2026 PDF Download
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। सबसे पहले नोटिफिकेशन में दिए गए निर्धारित बायो-डाटा फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र के साथ एचओडी या प्राचार्य द्वारा प्रमाणित मार्कशीट की प्रतियां, कॉलेज आईडी कार्ड की प्रति तथा नवीनतम आधार कार्ड की प्रति संलग्न करनी होगी।
इसके अलावा, उम्मीदवार को अपने कॉलेज के प्राचार्य या विभागाध्यक्ष (HOD) से मूल रेफरल लेटर प्राप्त करना होगा, जिस पर उनके हस्ताक्षर और कॉलेज की आधिकारिक मुहर होनी चाहिए।
सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र को एक लिफाफे में रखकर उसके ऊपर बड़े अक्षरों में 'Application for Paid Internship' तथा अपना 'Branch Code' स्पष्ट रूप से लिखना होगा। इसके बाद आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से निम्न पते पर भेजना होगा:
निदेशक,
अनुसंधान केंद्र इमारत (RCI),
रक्षा आरएंडडी संगठन,
विज्ञाना कांचा, हैदराबाद - 500069