फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO Vacancy 2026: डीआरडीओ में निकली अप्रेटिंस की भर्ती, डिप्लोमा-डिग्री वाले करें आवेदन; इतना मिलेगा वेतन

Sun, 08 Feb 2026 05:02 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DRDO ISSA Apprentice Vacancy 2026: डीआरडीओ के आईएसएसए ने अप्रेटिंस की भर्ती निकाली है। ये भर्ती स्नातक और डिप्लोमा पास उम्मीदवारों के लिए है, जो कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग या गणित में प्रशिक्षण लेना चाहते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @SpokespersonMoD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DRDO ISSA Apprentice Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के ISSA ने एक वर्षीय प्रशिक्षण के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य स्नातक और डिप्लोमा धारक ईमेल के माध्यम से स्कैन किए हुए आवेदन भेजकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि  27 फरवरी 2026 है। 

विज्ञापन


इस भर्ती में वर्ष 2021 से 2025 के बीच उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के लिए कुल 21 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

आवेदन के लिए क्या है पात्रता?

  • स्नातक प्रशिक्षु (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech (पूर्णकालिक नियमित पाठ्यक्रम) में प्रथम श्रेणी की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • स्नातक प्रशिक्षु (गणित/अंक शास्त्र): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से गणित में M.Sc. (पूर्णकालिक नियमित पाठ्यक्रम) में प्रथम श्रेणी की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • तकनीशियन प्रशिक्षु (डिप्लोमा, कंप्यूटर विज्ञान): उम्मीदवार के पास राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा (पूर्णकालिक नियमित पाठ्यक्रम) होना अनिवार्य है।
Trending Videos

कितने पदों पर होगी भर्ती?

अपरेंटिस श्रेणी विषय रिक्तियों की संख्या मासिक वजीफा
ग्रेजुएट अपरेंटिस कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग 15 12,300
ग्रेजुएट अपरेंटिस अंक शास्त्र 1 12,300
तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा) कंप्यूटर विज्ञान 5 10,900

 

विज्ञापन

कितना होना चाहिए अनुभ?

केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024 या 2025 में अपनी अर्हता परीक्षा (नियमित उम्मीदवारों के रूप में) उत्तीर्ण की है, वे उम्मीदवार जो पहले से ही शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत शिक्षुता कर चुके हैं या वर्तमान में कर रहे हैं, या जिनके पास एक वर्ष का कार्य अनुभव है, वे पात्र नहीं हैं।

आवेदन के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक विज्ञापन (ISSA/HRD/Apprentice/2026/01) में दिया गया फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को साफ-सुथरा भरें और सभी जानकारी सही-सही लिखें।
  • सभी प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित स्कैन की हुई कॉपी लगाएं।
  • पूरा भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज ईमेल के जरिए भेजें।
  • आवेदन 27 फरवरी 2026 तक ही स्वीकार किया जाएगा।
देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें