फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO Internship: डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप का आखिरी मौका, आवेदन की अंतिम तिथि आज; जानें योग्यता और स्टाइपेंड

Mon, 14 Jul 2025 11:43 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DRDO Internship 2025: डीआरडीओ ने 165 सीटों पर पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। बीई/बीटेक फाइनल ईयर और एमएससी सेकेंड ईयर छात्र आवेदन कर सकते हैं। आज अंतिम तारीख है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो फौरान कर लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @SpokespersonMoD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DRDO Paid Internship 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इंजीनियरिंग और विज्ञान के स्टूडेंट्स के लिए शानदार पेड इंटर्नशिप का मौका पेश किया है। इस इंटर्नशिप में चयनित विद्यार्थियों को न सिर्फ रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें प्रति माह स्टाइपेंड भी मिलेगा। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो आज यानी 14 जुलाई 2025 आखिरी मौका है।

आवेदन और चयन की मुख्य तिथियां

विवरण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025
चयनित छात्रों को इंटरव्यू की सूचना 22 जुलाई 2025
इंटरव्यू की तिथि 26 जुलाई 2025
इंटर्नशिप शुरू होने की तिथि 1 अगस्त 2025

DRDO Internship Eligibility: पात्रता

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीई/बी.टेक के फाइनल ईयर या एमएससी के सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहे होने चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का शैक्षणिक प्रदर्शन भी बेहतर होना आवश्यक है। इसके तहत उनके पास AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष CGPA होना जरूरी है। साथ ही, आवेदन करने वाले छात्रों की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

हैदराबाद में 6 महीने होगी इंटर्नशिप 

यह इंटर्नशिप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के DRDL, ASL और CAS लैब्स में आयोजित की जाएगी, जो हैदराबाद स्थित हैं। इंटर्नशिप की कुल अवधि 6 महीने की होगी, जिसकी गणना कार्यक्रम में शामिल होने की तारीख से की जाएगी। इस दौरान चयनित छात्रों को हर महीने ₹5000 का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद प्रतिभागियों को डीआरडीओ की ओर से आधिकारिक प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके करियर में एक अहम उपलब्धि के रूप में काम आएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • DRDO की वेबसाइट drdo.gov.in से इंटर्नशिप फॉर्म डाउनलोड करें।
  • भरे हुए फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
  • यह आवेदन डायरेक्टर, DRDL, DRDO, मिसाइल कॉम्प्लेक्स, कंचनबाग, हैदराबाद - 500058 पते पर भेजें।
  • साथ ही स्कैन कॉपी को ईमेल करें: drdlintern2025@gmail.com पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें