किन पदों पर होगी भर्ती?
भर्ती अभियान के तहत कुल 22 तकनीकी पदों को भरा जाएगा। इनमें मुख्य रूप से टेक्निकल ऑफिसर और टेक्नीशियन (1) के पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को संस्थान के विभिन्न तकनीकी और अनुसंधान कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।
CSIR CEERI Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए योग्यता
टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से किसी एक विषय में बी.ई. या बी.टेक डिग्री होना आवश्यक है-
- इलेक्ट्रॉनिक्स
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
उम्मीदवारों के न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
इसके अलावा, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स या एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एमएससी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।
टेक्नीशियन पद के लिए योग्यता
टेक्नीशियन पद के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में आईटीआई का प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही अनुभव भी मांगा गया है।
आवेदन की अंतिम तिथि अब 8 जुलाई
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 8 जुलाई 2026 कर दिया गया है। इसलिए पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
CSIR CEERI Recruitment 2026:आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- CSIR-CEERI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
- यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है तो नया रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
- भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।