किस पद के लिए कितनी वैकेंसी निकली है?
- स्टाफ कार ड्राइवर: 17 पद
- लिफ्टमैन: 7 पद
- कंटीजेंसी फंड कर्मचारी: 34 पद
- कुल पदों की संख्या: 58
भर्ती में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।
- स्टाफ कार ड्राइवर पद में एक पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।
- लिफ्टमैन पद में भी एक पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया गया है।
- कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के दो पद दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
किस पद पर कितनी सैलरी मिलेगी?
स्टाफ कार ड्राइवर और लिफ्टमैन
- वेतनमान: लेवल-4
- मासिक वेतन: 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक
कंटीजेंसी फंड कर्मचारी
मानदेय: कलेक्टर, बिलासपुर द्वारा समय-समय पर निर्धारित दैनिक मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
आवेदन कहां भेजना होगा?
उम्मीदवारों को आवेदन इस पते पर भेजना होगा:
रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बोदरी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) - 495220
आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही भेजा जा सकता है।