पड़ताल : बेरोजगारी भत्ते का फर्जी दावा
- फोटो : pib fact check
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और तस्वीर के साथ वायरल हो रही पोस्ट में कहा जा रहा है कि भारत सरकार कोरोना महामारी के कारण प्रभावित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रही है। पोस्ट के साथ फैलाए जा रहे संदेश में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता वर्ष 2021 के नाम से एक योजना शुरू की है। यह योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत है।
वायरल संदेश के साथ एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार बेरोजगारों को प्रति माह ₹3800 तक का बेरोजगारी भत्ता प्रदान कर रही है। इसके साथ पोस्टर में नारा दिया गया है कि सरकार एक - लाभ अनेक। सबका साथ - सबका विकास। इन लुभावने नारों के साथ ही बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए एक लिंक भी दिया गया है।