फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल : वायरल हो रहा बेरोजगारों को प्रति माह ₹3800 तक का बेरोजगारी भत्ता देने का दावा, जानें सच

Wed, 27 Jan 2021 05:41 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पड़ताल : बेरोजगारी भत्ते का फर्जी दावा - फोटो : pib fact check
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और तस्वीर के साथ वायरल हो रही पोस्ट में कहा जा रहा है कि भारत सरकार कोरोना महामारी के कारण प्रभावित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे रही है। पोस्ट के साथ फैलाए जा रहे संदेश में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता वर्ष 2021 के नाम से एक योजना शुरू की है। यह योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत है। 
विज्ञापन


वायरल संदेश के साथ एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार बेरोजगारों को प्रति माह ₹3800 तक का बेरोजगारी भत्ता प्रदान कर रही है। इसके साथ पोस्टर में नारा दिया गया है कि सरकार एक - लाभ अनेक। सबका साथ - सबका विकास। इन लुभावने नारों के साथ ही बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए एक लिंक भी दिया गया है। 

वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि नए वर्ष के साथ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। योजना के लिए 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की आयु वाले भारतीय नागरिक पात्र हैं। इस आयु वर्ग के बेरोजगारों को 3,800 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। वायरल पोस्ट में बताया गया है कि योजना के तहत आयु वर्ग के अनुसार भत्ते की राशि अलग-अलग होगी। 

दावा
  1. 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग : 1500 रुपए
  2. 26 से 30 वर्ष आयु वर्ग : 2000 रुपए
  3. 30 से 35 वर्ष आयु वर्ग : 3000 रुपए
  4. 36 से 45 वर्ष आयु वर्ग : 3500 रुपए
  5. 46 से 50 वर्ष आयु वर्ग : 3800 रुपए
विज्ञापन

यह दावा पड़ताल में फर्जी पाया गया है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो की तथ्य जांच टीम यानी #PIBFactCheck ने भी इस दावे को फर्जी बताया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें