फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE DRQ 2026 Exam Date: सीबीएसई सीधी भर्ती कोटा परीक्षा की तिथियां जारी, 31 जनवरी और एक फरवरी को होगा एग्जाम

Tue, 30 Dec 2025 02:55 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE DRQ Exam Date: सीबीएसई ने अपनी सीधी भर्ती कोटा परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टियर-1 परीक्षा जनवरी के अंतिम और फरवरी के पहले दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पूरा कार्यक्रम नीचे उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
CBSE DRQ Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE DRQ Exam Date 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सीबीएसई के सीधी भर्ती कोटा परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों के लिए टियर-1 परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया जाएगा।

विज्ञापन

31 जनवरी को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। वहीं, 1 फरवरी को सिर्फ एक (सुबह की) पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने कहा है कि टियर-1 परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी और प्रवेश पत्र सही समय पर उपलब्ध करा दिए जाएगा।
 

31 जनवरी को किन पदों के लिए होगी परीक्षा?

31 जनवरी को पहली पाली में असिस्टेंट सेक्रेटरी और असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक्स), असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (ट्रेनिंग), असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन), अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दूसरी पाली में सुप्रीटेंडेंट पद की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

1 फरवरी को किन पदों के लिए होगी परीक्षा?

1 फरवरी को जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा ली जाएगी। इस दिन परीक्षा केवल एक ही पाली (सुबह) में आयोजित होगी।
 
परीक्षा तिथि पोस्ट कोड पद का नाम सत्र परीक्षा समय
31.01.2026 (शनिवार) 01/25 सहायक सचिव सत्र–I (एक साझा प्रश्नपत्र) 09:30 से 11:30 बजे तक
02/25 सहायक प्रोफेसर एवं सहायक निदेशक (शैक्षणिक)
03/25 सहायक प्रोफेसर एवं सहायक निदेशक (प्रशिक्षण)
04/25 सहायक प्रोफेसर एवं सहायक निदेशक (कौशल शिक्षा)
05/25 लेखा अधिकारी
07/25 कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी
31.01.2026 (शनिवार) 06/25 अधीक्षक सत्र–II 14:00 से 16:00 बजे तक
01.02.2026 (रविवार) 08/25 कनिष्ठ लेखाकार सत्र–I (एक साझा प्रश्नपत्र) 09:30 से 11:30 बजे तक
09/25 कनिष्ठ सहायक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें