नौकरी फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों मोड के लिए
दरअसल, कंपनी ने सीसीओ यानी चीफ कैंडी ऑफिसर के पद पर नौकरी निकाली है। इसके लिए वर्ल्ड वाइड आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंडी फनहाउस ने कहा है कि वे एक स्वाद परीक्षक की तलाश में हैं और ऐसा कोई जो सभी चीजों का आनंद लेने के लिए तैयार हो!
नौकरी फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों मोड के लिए हैं। जिनमें कनाडा के निवासियों के लिए टोरंटो से बाहर होने पर या अमेरिकी निवासियों के लिए नेवार्क, न्यूजर्सी के लिए घर से काम किया जा सकता है। कैंडी कंपनी कनाडा के मिसिसॉगा में स्थित है।
सालाना 60 लाख रुपये अधिक का वेतन मिलेगा
चुनने के बाद उम्मीदवार सालाना वेतन के तौर पर $1,00,000 यानी करीब 60 लाख रुपये घर ले जा सकते हैं। लिंक्डइन पर कैंडी फनहाउस की ओर से यह नौकरी पोस्टिंग की गई है। कैंडी फनहाउस के अनुसार, चयनित उम्मीदवार का काम सभी कैंडी को अप्रूवल देना होगा। वही, नए कैंडी उत्पादों का फैसला करेगा और कैंडी बोर्ड की बैठकों का नेतृत्व करेगा। कैंडी, पॉप संस्कृति और मीडिया में रुचि रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पूर्व अनुभव की आवश्यकता नहीं
चीफ कैंडी ऑफिसर (CCO) का काम कंपनी की ओर से बन रही कैंडी का टेस्ट करने के बाद उन पर स्टैम्प ऑफ अप्रूवल लगाना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार के किसी पिछले अनुभव की आवश्यकता नहीं है। हालांकि उम्मीदवारों को कोई खाद्य एलर्जी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें फर्राटेदार अंग्रेजी आनी चाहिए। उम्मीदवारों में एक नेचुरल लीडर की खूबी होना भी जरूरी है।