कितनी साल आयु वाले कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार देखी जाएगी।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तथा ओबीसी/एमओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।
चार चरणों में होगा चयन
चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय होगी। सबसे पहले शारीरिक फिटनेस परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 26 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 16 किलोमीटर की पैदल दूरी 4 घंटे के भीतर पूरी करनी होगी।
इसके बाद 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (MCQ) लिखित परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 3 घंटे निर्धारित है। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 20 अंकों की मौखिक परीक्षा (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा, जिसमें दृष्टि मानकों सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की जांच की जाएगी।
कितना लगेगा पंजीकरण शुल्क?
- ओबीसी और एमओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
- एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। शुल्क का भुगतान यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले भुगतान से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।