BEL Probationary Engineer Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल विषयों में कुल 350 पद भरे जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स के 200 और मैकेनिकल के 150 पद शामिल हैं। रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम में करियर बनाने के इच्छुक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए यह अवसर है। योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है।
| विवरण |
तारीख |
| विज्ञापन जारी होने की तारीख |
28 अक्तूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू |
28 अक्तूबर 2026, दोपहर 2 बजे |
| आवेदन की अंतिम तारीख |
18 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे |
| कंप्यूटर आधारित परीक्षा |
22 दिसंबर 2026 (संभावित) |
350 पदों का विवरण
बीईएल में प्रोबेशनरी इंजीनियर के पद ई-II ग्रेड में भरे जाएंगे। कुल 350 रिक्तियां हैं, इनमें बैकलॉग पद भी शामिल हैं। रिक्तियों का विषयवार विवरण इस प्रकार है:
| पद |
विषय |
रिक्तियां |
| प्रोबेशनरी इंजीनियर, ई-II ग्रेड |
इलेक्ट्रॉनिक्स |
200 |
| प्रोबेशनरी इंजीनियर, ई-II ग्रेड |
मैकेनिकल |
150 |
| कुल |
|
350 |
श्रेणी के अनुसार पद
| श्रेणी |
इलेक्ट्रॉनिक्स |
मैकेनिकल |
| सामान्य (यूआर) |
81 |
62 |
| ईडब्ल्यूएस |
20 |
15 |
| ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) |
54 |
40 |
| एससी |
30 |
22 |
| एसटी |
15 |
11 |
| कुल |
200 |
150 |
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में चार साल की बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। डिग्री एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए।
- प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स): इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, कम्युनिकेशन या टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग डिग्री।
- प्रोबेशनरी इंजीनियर (मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित विषय की शैक्षणिक योग्यता की शर्तें जांच लेनी चाहिए।
आयु सीमा और छूट
सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु की गणना 1 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
| श्रेणी |
अधिकतम आयु सीमा |
| सामान्य (यूआर) |
25 वर्ष |
| ईडब्ल्यूएस |
25 वर्ष |
| ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) |
28 वर्ष |
| एससी |
30 वर्ष |
| एसटी |
30 वर्ष |
| दिव्यांग (यूआर/ईडब्ल्यूएस) |
35 वर्ष |
| दिव्यांग (ओबीसी-एनसीएल) |
38 वर्ष |
| दिव्यांग (एससी/एसटी) |
40 वर्ष |
| पूर्व सैनिक |
सरकारी नियमों के अनुसार |
कितना मिलेगा वेतन?
-
चयनित उम्मीदवारों को ई-II ग्रेड में प्रोबेशनरी इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
- वेतनमान 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये होगा।
- अनुमानित सालाना सीटीसी करीब 13 लाख रुपये है।
इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), परिवहन भत्ता, प्रदर्शन आधारित वेतन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य लागू सुविधाएं मिलेंगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
| श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
| सामान्य (यूआर) |
₹1,180 |
| ईडब्ल्यूएस |
₹1,180 |
| ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) |
₹1,180 |
| एससी |
शुल्क माफ |
| एसटी |
शुल्क माफ |
| दिव्यांग उम्मीदवार |
शुल्क माफ |
| पूर्व सैनिक |
शुल्क माफ |
BEL Probationary Engineer Recruitment 2026 350 Posts Notification - PDF
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती में चयन दो चरणों में होगा:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी): उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
- इंटरव्यू: कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण में इंटरव्यू होगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीख 22 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
BEL Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
- करियर सेक्शन में प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन खोजें।
- विज्ञापन पढ़कर अपनी योग्यता और संबंधित विषय की पात्रता जांचें।
- ऑनलाइन पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और व्यक्तिगत व संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
- जरूरी ओटीपी के जरिए मोबाइल नंबर और ईमेल की पुष्टि करें।
- पोर्टल से प्राप्त पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
- शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म में दिए निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र चुनें।
- फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- फॉर्म को ध्यान से जांचें और आवश्यक सुधार करें।
- लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें और भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें।
- अंतिम आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट रख लें।