शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
बीएआरसी साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई, बीटेक, बीएससी (Engineering), एमएससी या इंटीग्रेटेड एमएससी की डिग्री होना अनिवार्य है। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 26 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी वर्ग के लिए यह सीमा 29 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 31 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
वेतन और प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला स्टाइपेंड
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक वेतन पैकेज है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को लगभग 74,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में नियुक्ति होने पर लेवल-10 पे मैट्रिक्स के तहत कुल मासिक वेतन लगभग 1,35,000 रुपये तक पहुंच सकता है, जिसमें महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी भत्ते शामिल होंगे।
चयन प्रक्रिया
बीएआरसी साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग ऑनलाइन परीक्षा या गेट स्कोर के आधार पर की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।
ओसीईएस और डीजीएफएस स्कीम का विवरण
ओसीईएस यानी Orientation Course for Engineering Graduates and Science Postgraduates एक वर्ष की प्रशिक्षण योजना है। इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को बीएआरसी और डीएई की अन्य इकाइयों में वैज्ञानिक कार्यों के लिए तैयार किया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति विभिन्न परमाणु संस्थानों में की जाती है।
वहीं डीजीएफएस यानी डीएई स्नातक फेलोशिप योजना दो वर्ष की योजना है, जिसके अंतर्गत उम्मीदवार चयनित संस्थानों से एमटेक की पढ़ाई करते हैं। इस दौरान उनकी पूरी फीस परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा दी जाती है और हर महीने फेलोशिप भी प्रदान की जाती है। एमटेक पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को डीएई की इकाइयों में वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है।
आधिकारिक नोटिस...