फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BARC ITI Apprentice: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में 10वी-आईटीआई पास के लिए भर्ती, बेहद करीब है अंतिम तिथि

Sun, 01 Mar 2026 05:51 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BARC ITI Apprentice Recruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है। हालांकि, इच्छुक अभ्यर्थियों को तुरंत आवेदन कर देना चाहिए।
 
विज्ञापन
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, BARC - फोटो : FB (Department of Atomic Energy, India)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BARC ITI Apprentice Recruitment: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) की ओर से आईटीआई अप्रेंटिस के 61 पदों पर भर्ती की जा रही है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है। उम्मीदवार बीएआरसी की वेबसाइट barc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आईटीआई पास करें आवेदन

उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास किया हो। ट्रेड की सूची RDAT वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। चयन के लिए SSC (10वीं) में गणित और विज्ञान के अंक तथा आईटीआई के अंक को ध्यान में रखा जाएगा।
 
इवेंट जानकारी
पाठ्यक्रम की अवधि 1 वर्ष (मार्च 2026 से मार्च 2027)
कुल सीटें 61
शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास (ट्रेड सूची RDAT साइट पर उपलब्ध)
आवेदन पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in
आवेदन प्रक्रिया पोर्टल पर प्रोफाइल बनाना अनिवार्य
अपलोड करने वाले दस्तावेज बायोडाटा, बैंक विवरण, पैन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो, आईटीआई अंतिम सेमेस्टर की मार्कशीट
चयन प्रक्रिया एसएससी (गणित व विज्ञान) और आईटीआई अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
सीट आवंटन BARC में आवश्यक ट्रेडों के अनुसार
वजीफा (स्टाइपेंड) ₹18,574 से ₹20,896 प्रति माह (ट्रेड के अनुसार)
पंजीकरण/आवेदन की अंतिम तिथि 02/03/2026 (सोमवार)
 

चयन प्रक्रिया

  • मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जो 10वीं (गणित और विज्ञान) और आईटीआई के अंकों पर आधारित होगी।
  • बीएआरसी में उपलब्ध संबंधित ट्रेड के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा।
  • आवश्यकता पड़ने पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  • यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है तो अपनी प्रोफाइल बनाएं।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे बायोडाटा, बैंक विवरण, पैन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो और आईटीआई की मार्कशीट अपलोड करें।
  • बार्क की अप्रेंटिसशिप वैकेंसी खोजें और आवेदन करें।
  • सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और आवेदन सबमिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें