फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOB CTO Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनने का मौका, कौन कर सकता है आवेदन? यहां जानें

Fri, 03 Jul 2026 05:18 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank of Baroda CTO Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस कांट्रैक्ट आधारित पद के लिए 40 से 57 वर्ष के योग्य उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BOB CTO Vacancy 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यता प्राप्त उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना (Advt No: BOB/HRM/REC/ADVT/2026/13) जारी की है।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 1 पद पर योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति की जाएगी, जो कि पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
नोटिफिकेशन जारी 3 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 3 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026

पात्रता मापदंड

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक द्वारा तय की गई निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा:
  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन सिस्टम्स या अन्य संबंधित क्षेत्रों में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (B.E./B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए, या एमसीए या इसके समकक्ष योग्यता होनी आवश्यक है।
  • आयु सीमा (Age Limit): आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 57 वर्ष तय की गई है।
  • आयु सीमा में छूट: आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जैसे SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PWD उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।

कैसे होगा चयन?

बैंक ऑफ बड़ौदा में इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
  • आवेदनों की स्क्रीनिंग (Application Scrutiny)
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट (Psychometric Test)
  • इंटरव्यू (Interview)
  • सैलरी डिस्कशन (Compensation Negotiation)
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क से जुड़ी सभी जानकारियां बिल्कुल सही-सही भरें।
  • मांगे गए आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटोग्राफ, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट्स निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • यदि लागू हो, तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को अच्छी तरह जांच लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें