फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Recruitment: IDBI Bank में 134 पदों पर नौकरी के लिए आवेदन का मौका सिर्फ आज, जानें डिटेल्स

Thu, 07 Jan 2021 01:05 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IDBI Bank
विज्ञापन

बैंक में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए आज का दिन काफी अहम है। आईडीबीआई बैंक में 134 रिक्त पदों पर भर्ती आवेदन के लिए आज आखिरी मौका है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो यहां दिए गए लिंक पर जाकर जल्दी अप्लाई कर दीजिए, अन्यथा यह मौका हाथ से निकल सकता है। भारतीय औद्योगिक विकास बैंक में एसओ यानी विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर भर्ती जारी है। 

विज्ञापन

विशेषज्ञ अधिकारियों के रिक्त पदों पर आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 07 जनवरी, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पदों के लिए idbibank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईडीबीआई 134 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। इनमें से 62 रिक्तियां प्रबंधक (ग्रेड बी), 52 एजीएम (ग्रेड सी), डीजीएम (ग्रेड डी) के लिए 11 और सहायक प्रबंधक (ग्रेड ए) के लिए 9 हैं।

विज्ञापन

IDBI Bank Recruitment - फोटो : IDBI Bank
शैक्षणिक योग्यता:
  • डीजीएम (ग्रेड डी) : उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।
  • एजीएम (ग्रेड सी) : एक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमसीए या स्नातकोत्तर (पीजी) के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / कंप्यूटर विज्ञान / इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल / सूचना प्रौद्योगिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में स्नातक या (बीई / बीटेक) होना चाहिए। 
  • प्रबंधक (ग्रेड बी) : एक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमसीए या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में स्नातक या B.E./B.Tech होना चाहिए।
  • सहायक प्रबंधक (एएम) (ग्रेड ए) : एक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। फ्रॉड जोखिम प्रबंधन (FRM) या साइबर अपराध से संबंधित योग्यता रखने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें