फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सोने के लिए भी मिल रहे हैं लाखों रुपये, ड्रीम जॉब कर रही है आपका इंतजार

Sat, 30 Nov 2019 11:53 AM IST
Mohit Mudgal जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप भी एक लाख रुपये कमाना चाहते हैं? क्या कभी आपने सोचा है कि आप सो कर भी पैसा कमा सकते हैं? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल मुमकिन है।बंगलुरू का एक स्टार्ट-अप, सोने के लिए इंटर्न ढूंढ रहा है। वेकफिट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड इंटर्न को 100 दिनों के लिए नो घंटे की नींद के लिए एक लाख रुपये का शानदार ऑफर दे रही है। वेकफिट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड लोगों की नींद के पैटर्न पर नजर रखने के लिए एक "स्लीप इंटर्नशिप" लेकर आई है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी की अनुसार इस इंटर्नशिप के लिए को यूनीफॉर्म भी है, आपका ड्रेस कोड होगा 'पजामा' ।
विज्ञापन

2 of 5
वेकफिट के निदेशक और सह-संस्थापक चैतन्य रामालिंगगौड़ा ने बताया कि स्लीप इंटर्नशिप स्वस्थ नींद पर ध्यान वापस लाने का एक प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि नींद हमारे जीवन में कार्य-संतुलन बनाए रखने का एक अभिन्न हिस्सा है।

स्लीप इंटर्नशिप में आपको क्या करने की आवश्यकता होगी ?
इंटर्न को कंपनी द्वारा प्रदान किए गए गद्दे पर 100 दिनों के लिए 9 घंटे और सप्ताह में सात रातें घर पर ही सोने की होगी।
विज्ञापन

3 of 5
जॉब का विवरण 
कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरनशिप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप बस सो जाएं, जितनी देर तक आप सो सकते हैं, जितना गहरा आप सो सकते हैं। आप बस आराम करें, बाकि हम पर छोड़  दें।बता दें कि गद्दे का उपयोग करने से पहले और बाद में इंटर्न की नींद के पैटर्न पर ट्रैकर की मदद से निगरानी रखी जाएगी।

4 of 5
इंटर्नशिप की मुख्य मांग: इस इंटर्नशिप की सिर्फ एक मांग है कि आप काम के दौरान लैपटॉप का उपयोग नहीं कर सकते।
बता दें कि सफलतापूर्वक इंटर्नशीप पूरा करने वाले चयनित उम्मीदवारों को 100 दिनों के बाद एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्लीप इंटर्नशिप के लिए आपको किस कौशल की आवश्यकता है ?
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, आपको इंटर्नशिप के लिए एकमात्र कौशल की आवश्यकता है और वो है नींद के लिए एक जुनून और थोड़े से अवसर मिल जाते की सहजता से सो जाना। इसके बाद भी एक और कौशल है, जिसके बारे में कंपनी आपसे पूछती है कि आपको खुद की नींद के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कितना उत्साह है और आपका पसंदीदा पजामा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें