आयु सीमा और अनुभव की शर्तें
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा पद के अनुसार 18 से 40 वर्ष या 55 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी और नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। PGT, TGT और PRT पदों के लिए 40 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवार बिना अनुभव आवेदन कर सकते हैं, जबकि 40 से 55 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवारों के पास पिछले 10 वर्षों में संबंधित पद पर कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
आवेदन के साथ उम्मीदवारों को 250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना होगा, जो आर्मी पब्लिक स्कूल, हिसार के नाम पर और हिसार में देय होना चाहिए। ईमेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा, बिना आवश्यक दस्तावेजों और डिमांड ड्राफ्ट के भेजे गए आवेदन भी रद्द किए जा सकते हैं।
कैसे होगा चयन?
जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति चार साल की अवधि के लिए की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल/क्वालिफिकेशन टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल परीक्षा शामिल होगी।