स्थानीय निवास अनिवार्य
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का उसी वार्ड या ग्राम सभा का निवासी होना अनिवार्य है। यदि संबंधित ग्राम सभा में कोई पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होती है, तो संबंधित न्याय पंचायत क्षेत्र से योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कुल 21 दिनों तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करना होगा।
इन बातों का रखें खास ख्याल
आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट पर दिए गए फॉर्मेट में केवल ऑनलाइन भरना होगा। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक दर्ज करनी जरूरी है। आवेदिका को अपने जरूरी दस्तावेजों की साफ और पढ़ने योग्य स्व-हस्ताक्षरित (Self-attested) कॉपी भी अपलोड करनी होगी, जिनकी जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में दी गई हो।
यदि आवेदन में कोई गलती पाई जाती है या शैक्षिक योग्यता, अंक, दस्तावेज या अन्य जानकारी गलत या फर्जी पाई जाती है, तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, ऑफलाइन या डाक के जरिए भेजे गए आवेदन और दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।