एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शनिवार को असम के रुपसी हवाई अड्डे में नौकरी दिलाने का वादा करने वाले धोखेबाजों से सावधान रहने के लिए चेतावनी जारी की है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि कुछ असमाजिक तत्व, रूपसी हवाई अड्डे पर भर्ती के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन एक फर्जी विज्ञापन चला रहे है। इसमें एयपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नाम और लोगो का इस्तेमाल भी किया गया है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि रूपसी हवाई अड्डे के लिए ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है।
ये भी पढ़ें : INDIAN NAVY: दो हजार से ज्यादा पद खाली, अंतिम तिथि बेहद नजदीक
बयान में कहा गया है कि इससे पहले भी हमने इसके लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद भी लोग लगातार रूपसी एयरपोर्ट पर शिकायत लेकर पहुंच रहें है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि जब से रूपसी एयपोर्ट का पुनर्विकास किया गया है। तभी से कुछ लोग, खासकर युवा नौकरी के अवसर के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : वन रक्षक के पदों पर नौकरी का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि कल
अथॉरिटी ने अब लोगों को सलाह दी है कि वे ऐसी धोखधड़ी के प्रति जागरूक रहें, और भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जांच करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।